{"_id":"5b9c04af867a557f180c40d3","slug":"31536951471-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोगा म्हाड़ी पर श्रद्धालु हुए नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोगा म्हाड़ी पर श्रद्धालु हुए नतमस्तक
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। न्यामू गांव में गोगा म्हाड़ी पर परंपरागत छड़ी और निशान चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर तक निशान चढ़ाने पहुंचे। बृहस्पतिवार सुबह म्हाड़ी के कपाट खोले गए। शाम के वक्त मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ ने दीप प्रज्ज्वलित किया। मधू त्यागी, पूर्व प्रधान ओमपाल सिंह, पंकज त्यागी, अनुज त्यागी, बिजेंद्र सिंह, बीर सिंह, अनुज कुमार, संजय नायक का सहयोग रहा।
रावण की रिहाई पर मनाया जश्न
चरथावल। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण की रिहाई पर क्षेत्र के समर्थकों जश्न मनाया। बृहस्पतिवार तड़के सोशल साइटों पर रिहाई की खबर पहुंची, तो समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। कस्बे के अलावा चरथावल देहात, अलावलपुर, कसियारा, रसुलपुर, सैद नगलां, दहचंद समेत दर्जनों गांव में उनके युवा समर्थकों ने जश्न मनाया। गांव से आकर युवाओं की टॉली ने ढोल नगाड़ों पर विजयी जुलूस निकाला और लड्डू बांटें। अधिकांश 16 से 20 साल उम्र के युवा मौजूद रहें। विदित है कि डेढ़ साल पूर्व सहारनपुर रैली में हुए संघर्ष में क्षेत्र के गई गांवों के युवाओं ने हिस्सेदारी की थी।