{"_id":"5b92c6b9867a557f5f418ea7","slug":"31536345785-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने विरोध कर बिजली के पोल रूकवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने विरोध कर बिजली के पोल रूकवाए
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पुरकाजी। ग्राम शकरपुर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत दिल्ली की कंपनी द्वारा दो माह पूर्व 33 केवी का बिजलीघर बनाया गया था। जिसकी लाइन चालू करने के लिए कंपनी ने कुछ किसानों की जमीन के ऊपर से खंभे लगा रहे थे। जिसमें किसानों ने तय जगह से हटाकर अन्य जगह पर खंभे लगाने का विरोध कर काम रुकवा दिया था। बृहस्पतिवार जेई नितिन कुमार और जेई राजनारायण यादव सहित कंपनी के लोगों ने थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने विरोध करने वाले किसानों से वार्ता कर लाईन का काम शुरू कराने की बात कही। वार्ता के बाद लाइन का काम शुरू हो गया था, लेकिन दो खंभे लगने के बाद किसानों ने ठेकेदार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और काम फिर से रुकवा दिया।
प्रधान ने कराई प्रेमी युगल की शादी
पुरकाजी। ग्राम भूराहेड़ी निवासी एक युवती का थाना चरथावल के ग्राम अकबर पुर निवासी एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार को युवक युवती से मिलने उसके गांव आया था। जहां पर युवती के परिजनों ने उसे बंधक बना लिया। रात्री में किसी समय युवक बंधन मुक्त होकर वहां से फरार हो गया। जिसकी जानकारी शुक्रवार को युवती के परिजनों ने ग्राम प्रधान नवीन राठी को दी। प्रधान ने युवक और उसके परिजनों को ग्राम भूराहेडी में बुलाकर उनसे वार्ता कर दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों की मौजूदगी में प्रेमी युगल की शादी करा दी।