{"_id":"5b844a1142c792464b1c5786","slug":"31535396369-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद समृद्धि द्वारा संस्कृति सप्ताह के तहत रंगोली और मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने महारत दिखाते हुए निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जीसी पब्लिक स्कूल में मेंहदी प्रतियोगिता एकल और रंगोली प्रतियोगिता चार-चार बच्चों के ग्रुप में कराई गई। प्रतियोगिता के कक्षा-छह तक के ग्रुप में आकांक्षा ने प्रथम, सोनाक्षी ने द्वितीय व प्रतिभा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा-सात व आठ के ग्रुप में साक्षी ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय और ओशिका व यश ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-नौ से इंटर तक के ग्रुप में नैंसी ने प्रथम, पलक ने द्वितीय, नेहा व वर्णिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप-2 ने प्रथम, ग्रुप-चार ने द्वितीय और ग्रुप-एक, ग्रुप-सात ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सुतपा बोस व भारत विकास परिषद के प्रांतीय कोषाध्यक्ष नवीन सिंघल ने विजेता बच्चों को पदक व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। परिषद अध्यक्ष अजय गुप्ता, संजीव अग्रवाल, पंकज बंसल, राजेंद्र सिंघल, राजीव, अभिषेक, सचिन, सचिन, जोगेंद्र गोयल, गौशल कृष्ण अग्रवाल व आजाद वीर का सहयोग रहा।