{"_id":"5b786c9142c79246344b1ea9","slug":"31534618769-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण के लिए हम सभी को प्रयास करने चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण के लिए हम सभी को प्रयास करने चाहिए
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल ही जीवन का आधार
खतौली।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि जल जीवन का आधार है। जल संरक्षण के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए। समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ. विकास कुुमार ने कहा कि जल बचाकर हम देश सेवा कर सकते हैं।
जिला विज्ञान क्लब मुजफ्फरनगर के बैनरतले कबूल कन्या इंटर कालेज में ’जल बचाओ’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र, समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ. विकास कुमार, प्रधानाचार्या सीमा त्यागी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। खतौली ब्लाक के 20 विद्यालयों के 456 बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल, स्लोगन, नाटिका, पोस्टर, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डा. विकास कुुमार ने कहा कि स्वच्छ जल की कमी के कारण हम भविष्य में अपने मूल जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पाएंगे। अभिषेक गर्ग, सीमा त्यागी आदि ने विचार व्यक्त किए। क्रियाशील मॉडल प्रतियोगिता में केके जैन इंटर कालेज खतौली, हिमालयन पब्लिक स्कूल, राजकीय कन्या हाई स्कूल भैंसी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। एसएफ डीएवी स्कूल के बच्चों की पेंटिंग व स्लोगन को काफी सराहा गया। पोस्टर प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल खतौली की छात्रा शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोफिया, यशी, समीरा, आदित्य शर्मा, प्रीत गोसाई आदि के निबंध को विभिन्न वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। व्याख्यान प्रतियोगिता में अंशिका भारद्वाज ने प्रथम, सर्बिया, सिदरा, इलमा, विपुल, सौम्या, प्राची पाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा अंशिका भारद्वाज, आंचल, वैशाली को 1000 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या सीमा त्यागी, प्रबंधक हरवीर सिंह, अभिषेक गर्ग, भूपेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, आशा सिवाच आदि का विशेष सहयोग रहा।