{"_id":"5b4657614f1c1ba5468b5ef7","slug":"31531336545-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल में पेराई क्षमता बढ़ाए जाने की मांग को पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल में पेराई क्षमता बढ़ाए जाने की मांग को पंचायत
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। दि गंगा किसान चीनी मिल में पेराई क्षमता बढ़ाए जाने को लेकर पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें मोरना क्षेत्र के किसानों ने भाजपा सरकार पर मोरना मिल के किसानों के साथ धोखा करने और अनदेखी कर अन्य मिलों को फायदा पहुंचाने के आरोप लगाए। किसानों ने मिल की पेराई क्षमता 50 हजार क्विंटल प्रतिदिन किए जाने की मांग की।
मोरना मिल के प्रांगण में आयोजित पंचायत में किसान रामपाल सिंह ने कहा कि मोरना मिल का विस्तारीकरण को लेकर भाजपा नेताओं के द्वारा लगातार क्षेत्र के किसानों को गुमराह किया जा रहा है। जबकि अन्य मिलों का विस्तारीकरण करने का कार्य प्रगति पर हो रहा है। झूठे वादों का पुलिंदा बांधकर लगातार आश्वासन दिया जा रहा है। किसानों के साथ भेदभाव करने वाले लोगों की पहचान मोरना मिल के विस्तारीकरण की समस्या ने करा दी है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मिलकर उनके समक्ष अपनी समस्या को रखने के लिए किसान दिल्ली व लखनऊ पहुंचेंगे। पंचायत के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली यार्ड को व्यवस्थित करना, भुगतान को 14 दिनों में करना, गन्ना सट्टा को आधार कार्ड से लिंक कराना और दूसरे मिलों के सीमावर्ती गांव के सट्टे डबल होने की जांच करने के संबंध में अपनी मांगों का एक ज्ञापन मिल प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे को सौंपा। मनोज राठी, धर्मेंद्र चौधरी, अनुज पहलवान प्रधान, डायरेक्टर धीर सिंह, सोहण सिंह, संजीव कुमार, उपेंद्र, सभासद रामबीर सहरावत, नरेंद्र सिंह, राहुल चेयरमैन, रोबिन, मंगत सिंह, राजकुमार, बिट्टू प्रधान राजेंद्र प्रधान, बिजेंद्र आर्य, अजय सहरावत आदि मौजूद रहे।