{"_id":"5b201d684f1c1bfd6e8b76ae","slug":"31528831336-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल कर्मी का तीसरे दिन गंगनहर में शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल कर्मी का तीसरे दिन गंगनहर में शव मिला
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे दिन मिल कर्मी का गंगनहर में शव मिला
खतौली/मंसूरपुर। तीसरे दिन मिल कर्मचारी का शव सठेड़ी गंगनहर पुल से आगे मिला। शव को तलाश कराने के लिए पीएसी के गोताखोरों को लगाया गया था। पुलिस व गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मचा गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
मंसूरपुर शुगर मिल का कर्मचारी 25 वर्षीय आशीष पुत्र लक्ष्मण रविवार की शाम को चार दोस्तों के साथ खतौली गंगनहर में नहाने के लिए आया था। गंगनहर में नहाते हुए आशीष पानी में डूब गया। पुलिस व परिजन उसी दिन से गंगनहर में आशीष को तलाश करवा रहे थे। मंगलवार की सुबह पीएसी के गोताखोरों को लगाया गया। गोताखोरों ने मोटरबोट से आशीष को तलाश करना प्रारंभ किया। तलाश करते हुए सठेड़ी गंगनहर पुल से करीब एक किलोमीटर दूर आशीष का शव मिल गया। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार के दौरान शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, ओएन तिवारी, जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, भूपेंद्र राठी आदि मौजूद रहे।
-