{"_id":"5ade2ec24f1c1b57098b632d","slug":"31524510402-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसी में सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसी में सड़क हादसे में युवक की मौत
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
खतौली।
गांव भैंसी में रोडवेज बस की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भैंसी गांव निवासी अर्जुन (19) पुत्र हंसराज रविवार की रात करीब आठ बजे खतौली से रोडवेज बस से अपने गांव में पहुंचा। बस से सड़क पर उतरने लगा तो इसी दौरान वहां से गुजरी रोडवेज डिपो की दूसरी बस ने अर्जुन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अर्जुन घायल हो गया। इस दौरान चालक बस लेकर फरार हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी चिकित्सकों ने अर्जुन को गंभीर हालत में मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेरठ से भी चिकित्सकों ने देर रात को घायल को दिल्ली अस्पताल के लिए भेज दिया। दिल्ली जाते समय रास्ते में अर्जुन की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने अज्ञात में वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।