फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धरती पर पाप बढने पर जन्म लेते हैं अवतार

धरती पर पाप बढने पर जन्म लेते हैं अवतार

Tue, 27 Mar 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
धरती पर पाप बढने पर जन्म लेते हैं अवतार
प्रभु का गुणगान किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। धरती पर जब-जब पाप बढ़ते हैं तब-तब प्रभु मानव शरीर धारण कर जनता के कष्ट हरते हैं। 24 अवतारों ने जनता के कष्टों का निवारण किया।
बालाजी धाम मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य मिथलेश महाराज ने कहा कि संसार में जब पाप बढ़ जाते हैं तो भगवान कष्टों के निवारण के लिए अवतार लेते हैं। भगवान राम ने अवतार लेकर समाज में मर्यादा स्थापित की। इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है। आचार्य श्री ने 24 अवतारों का वर्णन किया। श्रद्धालुओं को अवतारों की महिमा का वर्णन किया। भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग, अमरीश सिंघल आदि का सहयोग रहा।
जन्म कल्याणक महोत्सव
मुजफ्फरनगर। जैन औषधालय प्रेमपुरी में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव प्रारंभ हुआ। कलशारोहण एवं मस्तकाभिषेक डॉ पंकज जैन एवं नेमीचंद जैन ने किया। 29 मार्च तक यहां लगातार कार्यक्रम होंगे। पवन कुमार जैन ने बताया कि 29 मार्च को भगवान महावीर के जन्म के कार्यक्रम होंगे तथा विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

गायत्री महायज्ञ 28 मार्च से
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित गांधी पालीटेक्निक में 28 से 31 मार्च तक 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। शांति कुंज के चिन्मय पंडया एवं शुकदेव आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी ओमानंद सरस्वती प्रवचन करेंगे। यह जानकारी गायत्री परिवार की रुकमणी भारद्वाज ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरिता अरोरा को सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। महिलाओं को रोजगार परक शिक्षा देने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा नेत्री एवं युग्मा ग्राम विकास समिति की अध्यक्ष सरिता अरोरा को दिल्ली के उत्तम नगर में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंजाबी सिंगर शंकर साहनी एवं फिल्म स्टार शिवाजी द्वारा अवार्ड और प्रशस्ति पत्र दिया गया। समिति के प्रवीण जैन, संजय अरोरा, संदीप कुमार, सुनील वर्मा ने सम्मानित होने पर हर्ष व्यक्त किया।

उपाध्याय समाज का सम्मेलन हुआ
मुजफ्फरनगर। भारतीय उपाध्याय समाज का वार्षिक सम्मेलन उपाध्याय धर्मशाला पचेंडा रोड पर आयोजित हुआ। अध्यक्षता सुर्जन सिंह उपाध्याय मुस्तफाबाद और संचालन मास्टर सुभाषचंद उपाध्याय ने किया। सम्मेलन में शिक्षा और समाज में बुजुर्गों के सम्मान पर बल दिया गया। नई कार्यकारिणी के गठन में रमेश चंद उपाध्याय खरड़ को जिलाध्यक्ष, बिजेंद्र उपाध्याय मोरना को जिला महामंत्री बनाया गया। सम्मेलन में मांगेराम, अरविंद कुमार, हुकुमचंद, अनिल उपाध्याय, किरणपाल, नितिन, रामभजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed