फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शूटिंग में चमकें नई प्रतिभाएं: नारायण

शूटिंग में चमकें नई प्रतिभाएं: नारायण

Sat, 24 Feb 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
शूटिंग में चमकें नई  प्रतिभाएं: नारायण
मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के पूर्व राज्यमंत्री नारायण सिंह राणा ने कहा कि खेलो इंडिया खेलो कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं को निशानेबाजी में चमकने के अवसर मिलेंगे। नई प्रतिभाओं के लिए शूटिंग में पर्याप्त मौके हैं। शूटिंग में मुजफ्फरनगर ने कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाएं दी हैं।
विज्ञापन

भोपा रोड स्थित दस प्वाइंट शूटिंग क्लब एंड एसोसिएशन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राणा ने कहा कि विश्व में भारतीय निशानेबाजों की अलग पहचान है। नई प्रतिभाओं के लिए शूटिंग में पर्याप्त मौके हैं। मुरादअली खान, अनवर सुल्तान, गौरव सौंधी जैसे शूटर जिले से मिले हैं। इस शूटिंग रेंज में बच्चों को विशेष प्रशिक्षण से तैयार किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री योगराज सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय माहौल मिले तो वह ओलंपिक तक देश के लिए पदक जीत सकते हैं। निशानेबाजी में अपार संभावनाएं है। प्रशिक्षक प्रमोद कुमार और अमित कुमार ने शूटिंग रेंज की कार्य व्यवस्था की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख सदर अमित चौधरी, सुरेश भाटिया, विनय बिंदल, कोमल भारद्वाज, आकाश, डॉ. दानिश, प्रंशुल शर्मा, अनस सैफी, मोहित सहरावत, नवजोत सिंह, दीपक बालियान, डॉ. शिवानी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बच्चों को दी चरित्र निर्माण की प्रेरणा
मुजफ्फरनगर। आरएसडी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। शुभारंभ राम प्रसाद शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रबंधक सतीश गुप्ता ने विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण की प्रेरणा दी। अध्यक्षता सचिन गुप्ता ने की। उमेश चौरसिया, अमित वर्मा, राजू त्यागी, मनोज जैन, मनीष कुमार, रमेश साईं, प्राची जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed