फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तेल के लाल ड्रमों पर काला पेंट देखकर पूर्ति निरीक्षक चौंके

तेल के लाल ड्रमों पर काला पेंट देखकर पूर्ति निरीक्षक चौंके

Thu, 15 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
तेल के लाल ड्रमों पर काला पेंट देखकर पूर्ति निरीक्षक चौंके
तेल के लाल ड्रमों पर काला पेंट देखकर पूर्ति निरीक्षक चकित
विज्ञापन

खतौली। डिपो के अंदर वाहन में रखे केरोसिन से भरे लाल ड्रमों पर काला पेंट देखकर जांच पड़ताल करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक भी हतप्रभ रह गए। डिपो में कर्मचारियों ने रात के समय इन ड्रमों पर काला पेंट करके राशन डीलर का नाम भी लिख दिया। हालांकि पूर्ति निरीक्षक के मोबाइल में लाल ड्रमों की फोटो और वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद डिपो के कर्मचारियों ने यह खेल रच दिया। पूर्ति निरीक्षक ने राशन डीलर पर जुर्माना करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
रेलवे स्टेशन के पास स्थित तेल डिपो में बुधवार को कर्मचारी वाहन में रखे लाल रंग के पांच ड्रमों में केरोसिन भर रहे थे। इसकी सूचना किसी ने फोन करके पूर्ति निरीक्षक दीपांकर शर्मा को दे दी। पूर्ति निरीक्षक ने मामला संदिग्ध मानते हुए एक राशन डीलर को फोन करके ड्रमों की फोटो और वीडियो बनाकर उनके व्हाट्सएप पर भेेजने के लिए कहा। डीलर ने फोटो व वीडियो पूर्ति निरीक्षक के मोबाइल पर भेज दी थी। पूर्ति निरीक्षक ने तेल डिपो के कर्मचारियों को वाहन में तेल से भरे ड्रमों को डिपो के अंदर की बंद करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को अवकाश होने की वजह से वे डिपो में जांच पड़ताल करने नहीं पहुंच सके थे। इसलिए बृहस्पतिवार की सुबह पूर्ति निरीक्षक कर्मचारियों को साथ लेकर तेल के डिपो में जांच पड़ताल करने पहुंचे। डिपो में वाहन में रखे लाल रंग के पांचों ड्रमों पर काले रंग का पेंट और राशन डीलर का नाम लिखा देखकर वे भी चकित रह गए। उन्होंने कर्मचारियों से पूछताछ की, तो बताया गया कि ड्रम काले रंग के ही थे और राशन डीलर के यहां इनमें तेल भरकर भेजा जाना था, जबकि पूर्ति निरीक्षक के मोबाइल पर भेजे गए ड्रमों का रंग लाल था और उस पर किसी डीलर का नाम लिखा हुआ नहीं था। फिलहाल इन ड्रमों को पूर्ति निरीक्षक ने राशन डीलर के यहां भेजवा दिया है।
विज्ञापन


डिपो में लाल ड्रमों पर काला पेंट कर राशन डीलर का नाम कर्मचारियों ने बुधवार की रात में लिख दिया था। जांच पड़ताल करने पर मामला खुलकर सामने का आ गया है। इसके लिए राशन डीलर के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई के लिए एसडीएम को लिखकर भेजा जाएगा। दीपांकर शर्मा, पूर्ति निरीक्षक, खतौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed