{"_id":"5a68d5f74f1c1b86268b62ff","slug":"31516819959-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में घुसी बाइक, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में घुसी बाइक, दो युवक घायल
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में घुसी बाइक, दो युवक घायल
मीरापुर।
थाना रामराज के गांव पुट्ठी इब्राहीमपुर के निकट हाईवे पर खड़ी एक प्राइवेट बस में बाइक के घुसने से दो युवक घायल हो गए। दोपहर करीब दो बजे मुजफफरनगर- मवाना रूट पर चलने वाली प्राइवेट बस मवाना से मीरापुर की ओर आ रही थी। पुट्ठी के निकट बस चालक ने सवारी उतारने के लिए बस रोकी। इसी दौरान रामराज की ओर से बाइक पर सवार दो युवक आसिफ और वासिद निवासी रामराज आ रहे थे कि अचानक उनकी बाइक खड़ी बस में पीछे से घुस गई। दुर्घटना में दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी जानसठ भर्ती कराया।
तेज हवाओं से बढ़ी ठंड
मीरापुर। मंगलवार शाम हुई वर्षा और तेज हवाओं के चलने से शीत का प्रकोप बढ़ गया। वर्षा से गेहूं की फसल को जहां लाभ होगा, वहीं शीतलहर के प्रकोप से बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्षा के कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी घंटों बाधित रही। कोल्हुओं में पेराई कार्य प्रभावित रहा।