फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   न सहयोग से ही अपराध नयिंत्रण संभव: एसपी

न सहयोग से ही अपराध नयिंत्रण संभव: एसपी

Tue, 09 Jan 2018 12:58 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
न सहयोग से ही अपराध नयिंत्रण संभव: एसपी
जनसहयोग से ही अपराध नियंत्रण संभव: एसपी
विज्ञापन

छपार। एस-7 और एस-10 की बैठक में एसपी क्राइम राम भवन चौरसिया ने कहा कि अपराध नियंत्रण में जनता का सहयोग जरूरी है।
छपार थाने पर सोमवार को गांवों में बनाई गई एस-7 और एस- 10 समिति की बैठक का आयोजन किया गया। एसपी क्राइम और सीओ सदर योगेंद्र सिंह मौजूद रहे। एसपी ने कहा कि कप्तान द्वारा नारी सशक्तीकरण सप्ताह के लिए अभियान चलाया गया। कालेजों में बैठकें की है इससे जनता में विश्वास बढ़ा है। जनता से सीधा संबंध होने से छोटे अपराधों में कमी आई है और बड़ी घटनाएं होने से बच जाती है। कोई भी गुप्त सूचना दे, गोपनीयता रखी जाएगी। जनता के सहयोग के बिना कोई भी कार्य सफलतापूर्वक नहीं हो सकता। एक बीट आरक्षी सनी चट्ठा को बीटबुक पूर्ण रखने पर सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सईदुज्जमा. प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नरपत सिंह. अरविंद त्यागी, कादिर त्यागी, मोहम्मद आमिर ने भी अपने सुझाव दिए। बैठक में प्रधान इनामुलहक, दिलशाद, फुरकान, रितुपर्ण, दौलत सिंह, विजयपाल त्यागी, विष्णुदत्त त्यागी, भीष्म सिंह, विकास, गुलफाम, मौहम्मद उवेश, आजम खान, सुरेशवीर, मिंटू आदि मौजूद रहे। संचालन इब्राहिम त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed