फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भागवत आध्यात्मिक ज्ञान का प्रकाश पुंज

भागवत आध्यात्मिक ज्ञान का प्रकाश पुंज

Wed, 03 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
भागवत आध्यात्मिक  ज्ञान का प्रकाश पुंज
भागवत आध्यात्मिक ज्ञान का प्रकाश पुंज
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)।
शुक्रताल स्थित शुकदेव आश्रम में चल रही साप्ताहिक भागवत कथाओं के समापन पर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि भागवत आध्यात्मिक ज्ञान का प्रकाश पुंज है, जो मानव जाति के कल्याण के लिए सर्वोपरि साधन है। भागवत कथा श्रवण करने मात्र से जन्म जन्मांत्रों के पाप का क्षय होकर हृदय में भक्ति का प्रादुर्भाव हो जाता है। भक्ति द्वारा परमात्मा को सहजता से प्राप्त किया जा सकता है।

शुकदेव आश्रम में भागवत कथा का मंगलवार को भक्तिभाव के बीच समापन हो गया। श्रीजी भक्त मंडल इंदौर के तत्वावधान में नागर परिवार द्वारा भागवत कथा में कथा व्यास अनुराग शर्मा व सहारनपुर के वन संरक्षक अनिल दुबे द्वारा आयोजित कथा में गुजरात के चिंतल से पधारे कथा व्यास स्वामी विश्वनाथ दास महाराज को स्वामी ओमानंद महाराज ने तिलक व ग्रंथ भेंटकर और पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कथा में अन्य प्रांतों से भाग लेने आए श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। कथाओं के आयोजनों में आचार्य उप्रेती, आचार्य ज्ञानदास, आचार्य कृष्ण, श्याम शास्त्री, आशीष शास्त्री, देवराज शास्त्री, हर्षमणी, राजू आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed