{"_id":"5a32b8764f1c1b8e698c1d30","slug":"31513273462-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की मन्दिर की इमारत में लगी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की मन्दिर की इमारत में लगी टक्कर
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर की इमारत में आई दरारें
बुढ़ाना (शामली)। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव गढ़ी सखावतपुर के पास रोड़ी से भरे ओवरलोड ट्रक की टक्कर लगने से शिव मंदिर की इमारत में दरारें आ गई। इस घटना में अपने कमरे में सो रहा मंदिर का पुजारी तथा ट्रक का चालक घायल हो गए।
मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव गढ़ी सखावतपुर के शिव मंदिर की इमारत की पिछली दीवार हाईवे पर पड़ती है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब पांच बजे शामली की ओर से मेरठ की ओर जा रहे रोड़ी से भरे ट्रक की मंदिर की इमारत में जोरदार टक्कर लगी। टक्कर से निकली आवाज के कारण मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ट्रक की टक्कर लगने से मंदिर की इमारत में दरारें आ गई। ट्रक मंदिर के एक कमरे में जा घुसा। ट्रक की टक्कर से मंदिर की दीवार टूटने के कारण कमरे में सोया पुजारी परमानन्द (80) दीवार की ईंटों के नीचे दबने से घायल हो गया। गांव वालों ने पुजारी परमानंद व ट्रक के चालक को बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में ट्रक के चालक को मेरठ रेफर किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बाबूराम मुखिया व रामनिवास सहरावत ने बताया कि मंदिर में करीब 5 लाख रुपये का नुकसान है। गांव वालों का आरोप है कि ओवरलोड ट्रक हाईवे पर ओवर स्पीड में दौडते हैं, जिन पर कोई लगाम नही है। इसी कारण हाईवे पर हादसे होते हैं। घटना की सूचना रामनिवास सहरावत ने पुलिस को दी है।