{"_id":"5a3176f94f1c1b6a118b79a1","slug":"31513191161-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरनारत कर्मचारियों के बीच पहुंचे अतुल प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरनारत कर्मचारियों के बीच पहुंचे अतुल प्रधान
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वादे पर धरना खत्म, देर रात वार्ता के बाद धरना समाप्त
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। टिकौला शुगर मिल संविदा वर्कर्स यूनियन की ओर से शुगर मिल में चल रहा धरना बुधवार देर रात वार्ता के उपरांत समाप्त हो गया। इससे पूर्व धरने पर पहुंचे मेरठ के सपा नेता अतुल प्रधान ने कर्मचारियों के आंदोलन में साथ खड़े होने का वादा किया। उन्होंने कर्मचारियों की समस्या के लिए मिल प्रबंधन को आड़े हाथ लिया।
टिकौला शुगर मिल संविदा वर्कर्स यूनियन की ओर से शुगर में आंदोलन किया जा रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि हटाए गए कर्मियों को बहाल किया जाए। मेरठ से पहुंचे सपा नेता अतुल प्रधान ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन को किसी कर्मचारी के पेट पर लात नहीं मारनी चाहिए। अतुल ने कहा कि भाजपा की सरकार में बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही हैं। चीनी मिलों से गन्ना भुगतान की बात की जा रही है, जबकि अधिकांश मिलों पर किसानों का अभी भी बकाया है। अतुल ने क्षेत्रीय विधायक और सांसद द्वारा प्रकरण का संज्ञान नहीं लेने की भी आलोचना की। दूसरी ओर, चार दिन से भूख हड़ताल पर रहे पंकज, यशपाल व रणपाल की हालत बिगड़ गई। तीनों को पुलिस ने कर्मचारियों की मदद से रामराज सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इन बीमार कर्मचारियों की जानकारी लेने नहीं पहुंचा। देर रात एसडीएम जानसठ श्याम अवध चौहान और श्रमायुक्त डॉ अनिल सिंह धरना स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि तीन दिनों में प्रबंध तंत्र से बातचीत कर समस्या का निदान कराया जाएगा। इस आश्वासन पर कर्मचारियों ने धरना, प्रदर्शन और भूख हड़ताल समाप्त कर दी।