फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एंबुलेंस को पहले रास्ता देकर बचाएं जान

एंबुलेंस को पहले रास्ता देकर बचाएं जान

Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस को पहले रास्ता देकर बचाएं जान
एंबुलेंस को पहले रास्ता देकर बचाएं रोगियों की जान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला महिला चिकित्सालय में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि एंबुलेंस को पहले रास्ता दें, ताकि घायलों और रोगियों को समय पर उपचार दिलाया जा सके। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना पड़ेगा। कार्यक्रम में अधिकारियों ने जागरूकता के लिए संकल्प दिलाया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने किया। इसके बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे के हाथों में संकल्प बैंड बांधकर जागरूकता अभियान चलाया। सीएमओ डॉ मिश्रा ने कहा कि समाज में मरीजों के प्रति संवदेनशील और सजग होना चाहिए। जागरूकता के अभाव में एंबुलेंस को सड़कों पर रास्ता नहीं मिल पाता है, जिसके कारण किसी रोगी या दुघर्टना में घायल व्यक्ति को उपचार मिलने में देरी हो सकती है। ऐसे में उसकी जान पर भी बन पड़ती है। कई बार हालात चिंताजनक होते हैं। उन्होंने कहा कि रोगियों के वाहनों एवं एंबुलेंस के लिए सड़क पर चलते हुए उन्हें पहले रास्ता दें, ताकि रोगी को समय पर उपचार मिल सके। इसके अलावा भी यदि कोई भी व्यक्ति बीमार या दुर्घटना में घायल हो तो उन्हें निकटतम चिकित्सालय पहुंचाकर उपचार दिलाएं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तीमारदारों, नागरिकों के साथ चिकित्सकीय स्टॉफ को संकल्प दिलाया गया है। कार्यक्रम में सीएमएम डॉ अमिता गर्ग, सीएमएस डॉ पंकज कुमार अग्रवाल, एसीएमओ डॉ एसके अग्रवाल, डॉ बीके ओझा, डॉ शरण सिंह, डॉ अनिता सिंह, डॉ संजय भटनागर, डॉ गीतांजलि वर्मा, उदयवीर सिंह, काव्या शर्मा, हरि प्रसाद, रवि धीमान, तोशण धीमान, सरगम सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed