{"_id":"59bade644f1c1be4738b4950","slug":"31505418852-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो को चमकाने में जुटे रोडवेज अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो को चमकाने में जुटे रोडवेज अफसर
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिपो को चमकाने में जुटे रोडवेज अफसर
मुजफ्फरनगर। सूबे के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह के दौरे को लेकर रोडवेज अफसरों की नींद उड़ी है। बृहस्पतिवार को अधिकारी डिपो की साफ सफाई और रंगाई-पुताई करवा कर डिपो को चमकाने में जुटे रहे। वहीं क्लर्क भी दस्तोवेजों और पत्रावलियों को दुरुरस्त करने में लगे रहे।
प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव शुक्रवार को सहारनपुर रोडवेज डिपो का निरीक्षण करेंगे। वहां से निरीक्षण के बाद वे कार द्वारा मुजफ्फरनगर और खतौली होते हुए दिल्ली जाएंगे। हालांकि सरकारी कार्यक्रम में परिवहन मंत्री का मुजफ्फरनगर या खतौली आने का कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। बावजूद परिवहन निगम के अफसरों की नींद उड़ी है। उन्हें मंत्री द्वारा डिपो का औचक निरीक्षण करने का डर सता रहा है। मंत्री के दौरे के मद्देनजर रोडवेज के अफसर अपनी और से पूरी तैयारी में जुटे है। बृहस्पतिवार को आनन फानन में कई श्रमिकों को लगा कर डिपो की तमाम रंगाई-पुताई करा दी गई।