{"_id":"59b04ad24f1c1bf27f8b4787","slug":"31504725714-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में बालियान ने सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में बालियान ने सुनी समस्याएं
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारिकपुर में बैंक शाखा का उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। शाहपुर के गांव हरसौली में सांसद एवं पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने लोगों की शिकायतें सुनी । ग्रामीणों ने जलभराव और गंदगी , बिजली, पानी की समस्याओं को लेकर सांसद के समक्ष पीड़ा जताई। जिस पर सांसद ने जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाकर 24 घंटे के भीतर दुरुस्त करने के निर्देश दिए । इसके बाद सांसद ने गांव मुबारिकपुर में सर्वयूपी ग्रामीण बैंक की शाखा का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांवों की शाखाएं ग्रामीण स्तर पर खुलने से लोगों को शहर आदि की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इससे किसानों को भी लाभ होगा। इसके बाद सांसद ने गांव धनायन, खुब्बापुर और पुरा में जनसमस्याएं सुनी। लोगों ने अनेक शिकायती पत्र सांसद को दिए। सांसद ने कहा कि अब उनका अधिकतर समय जिले की जनता को समर्पित रहेगा। इस दौरान विधायक विजय कश्यप, उमेश मलिक, जिला पंचायत सदस्य धीरेंद्र बालियान, पुष्पेंद्र शर्मा, सम्राट बालियान, विजय चौधरी, कुलदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।