{"_id":"597a3c284f1c1bba188b4664","slug":"31501183016-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसली ऋण खातों को आधार से लिंक करने को चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसली ऋण खातों को आधार से लिंक करने को चलेगा अभियान
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसली ऋण खातों को आधार से लिंक करने को चलेगा अभियान
मुजफ्फरनगर। किसानों के फसली ऋण खातों की फीडिंग के कार्य के बाद अब खातों को आधार से लिंक करने का अभियान चलाया जाएगा। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने सभी बैंक अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित कर दिया है।
31 मार्च 2016 से पहले फसली ऋण लेने वाले किसानों के खातों की फीडिंग का काम एक अभियान के तहत पूरा कर लिया गया है। एक लाख 26 हजार 401 किसानों के खातों की फीडिंग की गई। फसली ऋण योजना के लाभार्थियों की सूची तैयार करने के लिए अब किसानों के खातों को आधार से लिंक करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने सभी बैंकों से कहा कि वह किसानों के आधार कार्ड मंगवाकर उन्हें उनके खातों से लिंक करें। जिला प्रशासन ने डबल खातों का पकड़ने के लिए भूलेख विभाग को भी लगा दिया है। किसानों की जमीन की डिटेल निकालकर उसका मिलान भी कराया जाएगा। फसली ऋण योजना में उन किसानों का नाम सूची से हट जायेगा जो एक से अधिक बैंकों से पैसा लिए हुए हैं। सीडीओ अंकित अग्रवाल ने कहा कि सभी बैंकों को निर्देशित किया जा चुका है।