{"_id":"59515cfe4f1c1bd4058b4793","slug":"31498504446-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रशासन ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस प्रशासन ने ली राहत की सांस
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद संपन्न
मुजफ्फरनगर। ईद का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो जाने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। दो दिन से त्योहार को लेकर पुलिस कानून व्यवस्था बनाने में जुटी थी। अफसरों ने ईद को लेकर जनपद में भारी पुलिस बल तैनात किया था।
जनपद में सोमवार सुबह शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा की गई। मीरापुर में जरूर नमाज के समय को लेकर बवाल हो गया था। जिसे बाद में जिम्मेदार लोगों ने निपटा दिया। जिले में अन्य जगहों पर ईद की नमाज होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। पिछले दो दिन से अफसर त्योहार को लेकर कानून व्यवस्था बनाने में जुटे थे। जनपद में भारी संख्या में सिविल पुलिस के अलावा पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों को लगाया गया था। एसपी सिटी ने सुरक्षा की कमान थाम रखी थी। रविवार रात चांद दिखाई देने के बाद ईद की तैयारियों में मुस्लिमों ने बाजार कर रुख किया तो बाजारों में जाम के हालात बन गए।
यातायात विभाग और थानों की पुलिस देर रात तक ट्रैफिक व्यवस्था को सही करने में जुटी रही। खरीदारी को देखते हुए पूरी रात बाजार खुले रहे। शिवचौक, भगत सिंह रोड, अंसारी रोड, कच्ची सड़क आदि जगहों पर पुलिस को हालात सामान्य करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।