फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   30 people including three policemen found infected

तीन पुलिस कर्मी समेत 30 लोग संक्रमित मिले

Sat, 15 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
30 people including three policemen found infected
तीन पुलिस कर्मी समेत 30 लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को भी 30 नए केस सामने आए हैं। इनमें जानसठ कोतवाली के तीन पुलिस कर्मी भी शामिल है। 33 लोग ठीक होकर घर गए हैं। अब कुल मामले 1185 पर पहुंच गए है, जिनमें 270 एक्टिव केस हैं।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 263 सैंपल की रिपोर्ट आई। जिनमें 13 लोग संक्रमित मिले। रैपिड एंटीजन टेस्ट में 17 लोग पॉजिटिव आए। इनमें जानसठ कोतवाली में तीन पुलिस कर्मी, कवाल की अस्थाई जेल में एक बंदी, नगर पालिका का एक सफाई निरीक्षक, पुरकाजी में एक, भंडूरा में एक, एकता विहार कालोनी में तीन, मंसूरपुर में एक, खतौली आवास विकास में एक, टांडा माजरा गांव में एक, सोरम गांव में पांच, पुरबालियान में एक, रामलीला टिल्ला में एक, नुमाइश कैंप में एक, सरवट में एक, बसंत विहार में दो, कृष्णापुरी में एक, पुरानी आबकारी में एक तथा योगेंद्र पुरी में दो मरीज मिले। शुक्रवार को 33 मरीजों को ठीक होने पर घर भेजा है।
विज्ञापन

जानसठ कोतवाली के दरोगा, दीवान व हेड मोहर्रिर संक्रमित
जानसठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि जानसठ कोतवाली में तैनात दरोगा, दीवान व हेड मोहर्रिर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव मिलने से कोतवाली में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों को बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। इससे पूर्व भी चार पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed