फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   30 candidates nominated for director in District Cooperative Bank

Muzaffarnagar News: जिला सहकारी बैंक में संचालक के लिए 30 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Mon, 19 Jun 2023 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
30 candidates nominated for director in District Cooperative Bank
सहकारी  बैक के सचालक पद  के लिए नामांकन दा​खिल करते  प्रत्याशी।
मुजफ्फरनगर की 11 और शामली जनपद की तीन सीटों पर होना है चुनाव
विज्ञापन

सात पद ऐसे हैं, जिन पर एक ही आवेदन आया, निर्विरोध चुना जाना तय

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक के संचालक के 14 पदों के लिए 30 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। संचालक के सात पद ऐसे हैं, जिन पर एक ही आवेदन आया है। इनका निर्विरोध चुना जाना तय है।

मुजफ्फरनगर की 11 और शामली जनपद की तीन सीटों पर चुनाव होना है। रविवार को जिला सहकारी बैंक के परिसर में संचालक के चुनाव के लिए नामांकन हुआ। सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। भाजपा और रालोद गठबंधन के नेता चुनाव में सक्रिय नजर आए। शामली की तीनों सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन



भाजपा ने अपने 14 प्रत्याशियों की सूची जारी की

मुजफ्फरनगर। भाजपा ने जिला सहकारी बैंक के लिए 14 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। राजू अहलावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा, ठाकुर रामनाथ सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी, मछला देवी, अनार सिंह, पंकज पाल, आशीष कुमार, सुनीता, निधि त्यागी, मुकेश जैन, शामली जिले से राहुल, दिनेश कुमार, संजीव कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






इन्होंने किया नामांकन
निर्वाचन अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने बताया कि जिला सहकारी बैंक के संचालक पद के लिए महेंद्र सिंह, प्रकाशवीर, अजय कुमार, वीरेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, उर्मी सिंह, मछला देवी, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, पंकज, संजीव कुमार, राहुल, अमित, निधि त्यागी, आशीष चौधरी, अमित कुमार, यशपाल सिंह, राजू, अनार सिंह, सुनीता देवी, रविंद्र सिंह, योगेश कुमार, सीमा, विपुल कुमार, कमलेश देवी, मुकेश जैन, कान सिंह, दिनेश, शकील अहमद, रामनाथ सिंह ने नामांकन किया है।


22 जून को चुनाव
सिटी मजिस्ट्रेट ने विकास कश्यप ने बताया कि 19 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जिन क्षेत्रों में एक ही पर्चा है, उनमें निर्विरोध चुनाव होगा। जहां एक से ज्यादा है, वहां 22 जून को चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed