{"_id":"5f8c8bd28ebc3e9b7638afd2","slug":"29-players-selected-in-under-14-trials-muzaffarnagar-news-mrt5068538154","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-14 ट्रायल में 29 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-14 ट्रायल में 29 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर-14 ट्रायल में 29 खिलाड़ियों का चयन
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के चलते बंद क्रिकेट गतिविधियां जनपद में आठ महीने बाद रविवार से फिर शुरू हुई। बीसीसीआई अधिकृत अंडर-14 ट्रायल में रविवार को 29 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिनमें 25 मुजफ्फरनगर और चार शामली जनपद से हैं।
कोविड-19 के कारण जनपद में ठप पड़ी क्रिकेट गतिविधियां रविवार से फिर शुरू कर दी गईं। अलमासपुर स्थित मैग क्रिकेट ग्राउंड में बीसीसीआई अधिकृत अंडर-14 खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन सचिव विकास राठी ने बताया कि ट्रायल से पहले एहतियात बरतते हुए खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों को सैनिटाइजेशन व थर्मल स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजारते हुए ही ग्राउंड में प्रवेश दिया गया। इसके बाद सबसे पहले बल्लेबाजी के ट्रायल हुए, जिनमें 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें जनपद मुजफ्फरनगर से नमन डागर, वियान राणा, पृथ्वी त्यागी, शुएब अली, रोहित शर्मा, आरव श्रृंगी, भुवनेश कुमार, अधिराज सिंह, लविश त्यागी, शरद कुमार, आयुष राठी, विराज राठी, रजत कुमार, शालीन चौहान और गिरीश कुमार शामिल हैं। वहीं, जनपद शामली से दो बल्लेबाज सागर सैनी व प्रिंस लांबा का चयन किया गया। इसके बाद गेंदबाजी चयन प्रक्रिया में मुजफ्फरनगर के आतिफ राणा, शुएब ,प्रतिष्ठा प्रताप सिंह, अदित कुमार, प्रिंस कुमार, उज्ज्वल कुमार, ऋषभ उपाध्याय, ऋषभ गौर, अभिनव पाल और अभिजीत धामा चयनित हुए, जबकि जनपद शामली से दो स्पिनर आर्यन देओल व अंशीत कुमार का चयन किया गया। इस दौरान यूपीसीए अपैक्स काउंसिल के सदस्य मंनोज पुंडीर, चयनकर्ता रोहन त्यागी, कुमार गौरव सिद्धार्थ, अरशद और मनीष त्यागी मौजूद रहे।