फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   28 Zilla Panchayat members nominated for 24 posts

24 पदों के लिए 28 जिपं सदस्यों ने किया नामांकन

Sat, 28 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
28 Zilla Panchayat members nominated for 24 posts
जिला योजना समिति निर्वाचन के चुनाव के लिए नामाकंन करते जिला पंचायत सदस्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
24 पदों के लिए 28 जिपं सदस्यों ने किया नामांकन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के 24 सदस्य जिला योजना समिति के सदस्य बनाए जाएंगे, इसके लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। डीएम न्यायालय में हुई नामांकन प्रक्रिया में 24 पदों के लिए 28 ने नामांकन किया है। नामांकन को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए 24 सदस्यों का चुनाव होना है। जिला योजना में अनारक्षित वर्ग के नौ पदों के लिए नौ ही नामांकन हुए हैं और चुनाव निर्विरोध होना तय हो गया है। अनारक्षित वर्ग की महिला के पांच पदों के लिए छह ने नामांकन किया है, यहां यदि एक नामांकन वापिस नहीं होता है तो चुनाव होगा। अनुसूचित जाति के तीन पदों के लिए चार नामांकन हुए है, यहां भी चुनाव की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति की महिला के एक पद के लिए दो नामांकन हुए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के चार पदों के लिए पांच नामांकन हुए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के दो पदों के लिए दो ही नामांकन हुए हैं, इनका निर्विरोध चुनाव हो जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र 31 अगस्त को वापस ले सकेंगे। मतदान तीन सितंबर को आठ बजे से तीन बजे के बीच होगा। मतदान के मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed