फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   250 liters of petrol and 200 liters of diesel found at illegal petrol pumps

अवैध पेट्रोल पंप पर मिला 250 लीटर पेट्रोल और 200 लीटर डीजल

Wed, 11 May 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
250 liters of petrol and 200 liters of diesel found at illegal petrol pumps
भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोपा के कासमपुरा में मुख्य मार्ग पर समीर किसान फिलिंग सेंटर बायो डीजल पंप पर प्रशासनिक अधिकारियों ने छापा मारा। टीम को मौके से भारी मात्रा में डीजल -पेट्रोल मिला। मौके पर मिले सामान व मशीन को कब्जे में लिया गया हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम कासमपुरा में अवैध रुप से चल रहे बायो डीजल पंप पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (जानसठ) विकास सिंह व पूर्ति निरीक्षक एनपी सिंह की टीम ने भोपा पुलिस को साथ लेकर छापा मारा। मौके से 250 लीटर पैट्रोल व 200 लीटर डीजल बरामद हुआ। एक यूनिट डिस्पेसिंग मशीन, लोहे व प्लास्टिक के ड्रम, प्लास्टिक कैन, एक जेनरेटर सैट आदि सामान कब्जे में ले लिया। मौके पर मिले नंगला बुजुर्ग निवासी सेल्समैन ने बताया कि बायो डीजल पंप का संचालक नंगला बुजुर्ग निवासी शमशाद है। टीम ने सेल्समैन को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी पंकज राय ने कहा कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पहले भी बंद हुआ था पंप
बताया गया कि एक साल पहले इसी पंप को सील किया गया था। लेकिन फिर से इसे चालू कर दिया गया। ऐसे में इस अवैध पंप को लेकर पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा
क्षेत्रीय आपूर्ति अधिकारी (जानसठ) विकास सिंह ने कहा कि इस प्रकार के पंप पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया जाएगा। यूसुफपुर बेलडा, ककरौली,जौली मार्ग आदि क्षेत्र में भी इस प्रकार के पंप चलने की सूचना हैं। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आदेश पर पैट्रोल पंप के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
बायो डीजल पंप अग्निकांड में दो की गई थी जान
भोपा थाना क्षेत्र के जौली- रुड़कली मार्ग स्थित बायो डीजल पंप में लगभग दो वर्ष पूर्व अंदर रखें ज्वलनशील तरल पदार्थ में आग लग गई थी। तब 3 लोग झुलस गए थे, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई थी।

पंप स्वामी का भाकियू से नहीं कोई लेना देना
छापे के दौरान अधिकारियों को पैट्रोल पंप पर भाकियू का बड़ा बोर्ड लगा मिला। उस पर आधा दर्जन से अधिक नेताओं के फोटों छपे थे। भाकियू के मोरना ब्लॉक अध्यक्ष विकास कुमार का कहना हैं कि उन्हें पंप पर लगे बोर्ड की कोई जानकारी नहीं है। ना ही पंप संचालक का यूनियन से कोई वास्ता है। यूनियन हमेशा गलत का विरोध करती आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed