{"_id":"661efc9effc9f5976f0f8894","slug":"247-buses-of-saharanpur-range-will-be-engaged-in-election-duty-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-120674-2024-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: .चुनाव ड्यूटी में लगेंगी सहारनपुर रेंज की 247 बसें, 20 अप्रैल से 14 मई तक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: .चुनाव ड्यूटी में लगेंगी सहारनपुर रेंज की 247 बसें, 20 अप्रैल से 14 मई तक की मांग
Wed, 17 Apr 2024 04:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
पोलिंग पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में मुजफ्फरनगर डिपो की 110 बसों सहित परिवहन निगम के सहारनपुर रेंज की 247 बसों का लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने परिवहन निगम के अधिकारियों से 20 अप्रैल से 14 मई तक के लिए 247 रोडवेज बसों की मांग की है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने सहारनपुर रेंज के पांच डिपो के अधिकारियों को बसें पुलिस विभाग को उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर योगेंद्र प्रताप सिंह ने बसों का आवंटन करने के लिए पत्र भेज कर आदेश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जो बस जिस पुलिस टीम के साथ जाएगी वह बस अगले चरण के लिए भी उसी पुलिस टीम के साथ रवाना होगी।
विज्ञापन
बसों के ब्रेकडाउन के मद्देनजर दस प्रतिशत बसें रिजर्व में भी रहेंगी। बसों में कोई कमी न हो। बीस अप्रैल को मुजफ्फरनगर डिपो की 25 बस बागपत, चार बुलंदशहर, 19 गाजियाबाद, एक हापुड़, 21 मेरठ, कुल 70 बसें चुनाव ड्यूटी में जाएंगी।
20 अप्रैल से 14 मई तक चुनाव ड्यूटी में मुजफ्फरनगर व खतौली डिपो से कुल 110 रोडवेज बसें जाएंगी। इसके अलावा सहारनपुर डिपो से 48, छुटमलपुर से 46, शामली से 43 रोडवेज बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजने के आदेश दिए गए हैं। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी पूनम देवी ने बताया कि बस भेजने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। सूची बनाई जा रही है।
लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए कई दिन पहले ही पुलिस विभाग ने 11 बसों को ले लिया था। अब मुजफ्फरनगर व खतौली से 110 बसें भेजने के लिए रीजनल मैनेजर के आदेश मिले हैं। इसके लिए व्यवस्था बनाई जा रही है - प्रभात कुमार सिन्हा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो