फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   23 people, including ADJ, found infected in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में एडीजे समेत 23 लोग संक्रमिक मिले

Fri, 02 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
23 people, including ADJ, found infected in Muzaffarnagar
महावीर चौक स्थित कोरोना जांच केंद्र पर जांच कराते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, जो चिंता की बात है। फिर भी लोग अभी भी लापरवाह बने हुए हैं। बृहस्पतिवार को एक एडीजे और उनकी बहन सहित जिले में 23 नए मरीज कोरोना के मिले हैं। आर्यपुरी स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह के दो किशोर भी पॉजिटिव आए हैं। इन मरीजों में से 19 शहरी क्षेत्र के हैं, जबकि देहात में चार मरीज मिले हैं। अधिकांश मरीज संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को 679 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई, जिनमें 14 लोग संक्रमित आए। इनके अलावा आठ मरीज प्राईवेट लैब से तथा एक मरीज एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित मिला। रिटायर जज की कोरोना से मृत्यु होने से उनके परिजनों के सैंपल लिए गए, जिनमें से उनके एडीजे बेटे और बेटी भी संक्रमित मिले हैं। रैंडम जांच में आर्यपुरी स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर के दो किशोर भी पॉजिटिव आए, जिनमें से एक अपने गांव जा चुका था, जिसे गांव में ही आइसोलेट किया जाएगा, दूसरे किशोर को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इनके अलावा लक्ष्मण विहार, ब्रह्मपुरी, साउथ सिविल लाइन, आर्यपुरी, नई मंडी में दो, भरतिया कालोनी में दो, जाट कालोनी, बचन सिंह कालोनी, शांतिनगर, अंकित विहार, अलमासपुर, लड़वा, चरथावल, खतौली होली चौक, जोगियाखेड़ा में भी मरीज मिले है। केस हिस्ट्री की जांच करने पर पाया कि अधिकांश लोग संक्रमित परिजनों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। बाकी की केस हिस्ट्री की जांच की जा रही है। पांच मरीज ठीक हुए। अब तक 8897 केस कोरोना के मिल चुके है, जिनमें से 8616 ठीक हो गए है, फिर भी कोरोना के मरीज बढ़ कर 167 हो गए है। सीएमओ ने बताया कि बढ़ते केस को देखते हुए सैंपल बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed