फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   22nd death anniversary of Ramanujacharya celebrated

Muzaffarnagar News: रामानुजाचार्य की 22वीं पुण्यतिथि मनाई

Fri, 24 Jan 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
22nd death anniversary of Ramanujacharya celebrated
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना। शुकतीर्थ स्थित श्री रामानुज कोट तिलकधारी आश्रम में ब्रह्मलीन श्री जगन्नाथ रामानुजाचार्य की 22वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
आश्रम के प्रबंधक आचार्य विष्णु तिलकधारी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी श्री जगन्नाथ रामानुजाचार्य ने शुकतीर्थ में प्रथम बार वैष्णो संप्रदाय की स्थापना की थी। गो सेवा व गोवंश से अटूट प्रेम के कारण वह गायों के बीच गोशाला में ही रात्रि में विश्राम किया करते थे। उनके जीवन की विशेष बात यह है कि वह आश्रम के लिए मुज़फ्फरनगर से शुकतीर्थ तक पैदल चलकर सिर पर सामान लेकर आते थे।

मेरठ से आए स्वामी कनक प्रभानंद महाराज ने कहा कि हमें भी ब्रह्मलीन संत श्री जगन्नाथ रामानुजाचार्य के जीवन व उनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं श्री लक्ष्मी नारायण के 42वें वार्षिक महोत्सव पर आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना की गई। विद्यार्थियों ने संस्कृत में मंत्रों का उच्चारण किया। अशोक बिंदल, अमित, सुदेश, अशोक, अमित राठी, आचार्य अजय कृष्ण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed