{"_id":"658594cdb1b9ff471f01c634","slug":"227-daughters-got-jobs-in-employment-fair-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-13628-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रोजगार मेले में 227 बेटियों को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रोजगार मेले में 227 बेटियों को मिली नौकरी
विज्ञापन
- जिला सेवा योजन कार्यालय ने जैन डिग्री में किया आयोजन
- जनपद में बेटियों के लिए लगाया गया रोजगार मेला
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पीजी कॉलेज में जिला सेवा योजन कार्यालय की ओर से लगाए गए रोजगार मेले में 500 छात्राएं साक्षात्कार में शामिल हुईं। इनमें से 227 को विभिन्न कंपनियों में रोजगार मिल गया है। जिले में पहली बार केवल बेटियों के लिए ही रोजगार मेले का आयोजन हुआ।
रोजगार मेले का आयोजन महाविद्यालय की प्लेसमेंट एंड इनोवेशन सेल के अंतर्गत किया गया। मेले का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो़ सीमा जैन एवं जिला सेवा योजन अधिकारी पारुल सिंघल, डॉ़ सोनाली सिंह ने फीता काटकर किया। सर्वप्रथम सेवा योजन विभाग ने छात्राओं का पंजीकरण किया। छात्राओं का विभिन्न कंपनियों में जॉब के लिए साक्षात्कार हुआ। प्लेसमेंट के लिए विभिन्न कंपनियों ने 500 छात्राओं के साक्षात्कार लिए। इनमें से 227 का चयन किया गया। कार्यक्रम में संयोजिका डॉ़ मनीषा अग्रवाल, सह संयोजिका डॉ़ सविता वशिष्ठ, डॉ़ पूनम शर्मा, डॉ़ वर्चसा सैनी, डॉ़ रेशू चौहान, डॉ़ गीता शर्मा, डॉ़ दुष्यंत गर्ग रहीं।