{"_id":"61462d4b8ebc3e91ed163b4a","slug":"224-pm-house-to-be-built-on-bhopa-road-muzaffarnagar-news-mrt556856041","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में भोपा रोड पर बनेंगे 224 पीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में भोपा रोड पर बनेंगे 224 पीएम आवास
विज्ञापन
भोपा रोड पर पीएम आवास योजना का शिलान्यास करते केद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में भोपा रोड पर बनेंगे 224 पीएम आवास
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर नेशनल हाईवे के निकट पुलिस चौकी के पास लोनिवि की खाली जमीन में 224 पीएम आवास बनेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने शिलान्यास किया। नौ हजार स्क्वायर फुट जमीन में 13 करोड़ से ये आवास तैयार होंगे।
शहर में मेरठ रोड पर पीएम आवासों का निर्माण होने के बाद अब भोपा रोड पर भी 224 आवास बनाए जा रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने इनका शिलान्यास किया। बालियान ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि कोई भी व्यक्ति बिना घर के न रहे। जिन लोगों के पास जमीन है उन्हें मकान बनाने का पैसा दिया जा रहा है और जिनके पास जमीन भी नहीं उन्हें आवास तैयार करके दिए जा रहे हैं।
राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि इन आवासों के बनने से गरीबों को सुलभता से आशियाना मिल सकेगा। एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया कि एक आवास पर चार लाख 50 हजार का खर्च आएगा। ढाई लाख पीएम आवास योजना में सरकार देगी। दो लाख लाभार्थी को देने होंगे। इस अवसर पर एमडीए के एई हरीशंकर गौतम, जेई योगेश शर्मा, एमडीए सदस्य श्रीमोहन तायल आदि मौजूद रहे।