फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   2232 people treated in Arogya Health Fairs

Muzaffarnagar News: आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 2232 लोगों का उपचार

Mon, 20 Oct 2025 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
2232 people treated in Arogya Health Fairs
मुजफ्फरनगर। जनपद के 50 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया, जिनमें 2232 मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लेकर उपचार कराया। जानसठ के राजपुर कलां में भी शिविर लगा। वायरल बुखार और त्वचा रोगियों की संख्या सर्वाधिक रही।
विज्ञापन


बदलता मौसम, शरीर की घटती प्रतिरोधक क्षमता और स्वच्छता की कमी के कारण कई प्रकार की बीमारियां लोगों को जकड़ सकती हैं। इनमें वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, फ्लू, मलेरिया और डेंगू आदि शामिल हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए मच्छरों से बचाव और स्वच्छ पानी पीना एवं ताज़ा भोजन करते रहना ज़रूरी है।
विज्ञापन

रविवार को जनपद में आयोजित आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 931 पुरुष, 751 महिला और 529 बच्चों ने उपचार कराया। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.योगेन्द्र त्रिखा का कहना है कि बदलता मौसम शरीर के तापमान को प्रभावित करता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद रुके हुए पानी में मच्छरों का प्रजनन होता है, जो मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का कारण बनते हैं। जबकि दूषित भोजन या पानी से दस्त और पेट में अन्य संक्रमण हो सकते है। इसलिए इस मौसम में विशेष सावधानी की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed