फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   22.28 crore for construction of drain from Bhopa Road to Jansath Road

Muzaffarnagar News: 22.28 करोड़ से बनेगा भोपा रोड से जानसठ रोड तक का नाला

Thu, 30 Mar 2023 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
22.28 crore for construction of drain from Bhopa Road to Jansath Road
भोपा रोड के नाले का शिलान्यास करते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और कौशल विकास राज्यमं
- डॉ संजीव बालियान एवं कपिलदेव अग्रवाल ने किया शिलान्यास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फ़रनगर। भोपा रोड से जानसठ रोड तक नाला निर्माण कार्य का केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संयुक्त रुप से शिलान्यास किया। इस नाले पर 22 करोड़ 28 लाख की लागत आएगी।
शहर के विश्वकर्मा चौक पर नाला निर्माण का शिलान्यास किया गया। जलनिगम की ओर से राज्य सेक्टर कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद के नगरीय क्षेत्र भोपा रोड निकट शमशान घाट से कूकड़ा रोड होते हुए जानसठ रोड तक नाला निर्माण का कार्य होगा। क्षेत्र के लोग इस नाले को बनाए जाने की मांग की जा रही थी। जनता की परेशानी को देखते हुए मंत्री कपिल देव इस कार्य के लिए लम्बे समय से प्रयासरत थे। उन्होंने कई बार शासन को पत्र भेजे। कपिल देव ने बताया कि भाजपा सरकार में चौमुखी विकास हो रहा है जल्द ही उक्त नाला निर्माण की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सभासद विपुल भटनागर, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, प्रेमी छाबड़ा, विकास गुप्ता, प्रियांशु जैन, नरेश मित्तल, पूर्व सभासद विवेक गर्ग, गौरव पिन्ना, मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर, हरेन्द्र पाल, महामंत्री पवन छाबड़ा, डॉ अशोक, योगेश कुमार, दिनेश पुंडीर, तरुण पाल, हरेन्द्र शर्मा, प्रियांक गुप्ता, भूपेन्द्र प्रजापति,विशाल खोकर, दिनेश खोकर, दिनेश पाल, अमित कुमार, अधिशासी अभियंता अबू जैद आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed