{"_id":"5cc4a8f5bdec2206fc12510e","slug":"21556392180-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की शिक्षा से ही देश आगे बढे़गा: नवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की शिक्षा से ही देश आगे बढे़गा: नवाज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देश के मशहूर शायर नवाज देवबंदी शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों के बुलंदियों पर छा जाने से बेहद खुश हैं। वह कहते हैं कि बेटियों के शिक्षा में आगे आने से देश आगे बढ़ेगा। अजमत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक के रूप में अपने विद्यालय की बेटी अनम परवीन के जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा में पहले स्थान पर आने पर खुशी जाहिर की।
नवाज देवबंदी ने कहा कि उन्होंने बेटियों की शिक्षा के लिए अभियान चलाया हुआ है। मुजफ्फरनगर में मुस्लिम समाज के लोग अपनी बेटियों को पढ़ाते ही नहीं थे, बहुत कम लड़कियां कॉलेज जाती थी। आज नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज में ऐसा माहौल बना है कि 3500 लड़कियां पढ़ाई कर रही हैं। बिना सरकारी सहायता के विद्यालय में शिक्षा का माहौल दिया गया है। मुस्लिम बेटियों की उपलब्धि बदलते सामाजिक वातावरण का संकेत है। बेटियों के शिक्षित होने से देश मजबूत होगा। परिवार मजबूत होंगे। जिन परिवारों में पढ़ी लिखी बहू जा रही है, उनमें टूटते रिश्ते जुड़ने लगे हैं। समझदार बेटियां परिवारों को बसाने का काम कर रही है। सबसे खुशी की बात यह है कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां बेटों से अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। मुस्लिम बेटियों के शिक्षित होने से राष्ट्र के विकास की गति तेज होगी। बड़ी बात यह है कि बेटियां बिना ट्यूशन के अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि नवाब अजमत अली खां की तर्ज पर ही वह खतौली में भी लड़कियों की एक संस्था शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने बेटियों को समर्पित एक शेर भी सुनाया- एक आंखों के पास है, एक आंखों से दूर, बेटा हीरा होता है और बेटी कोहिनूर।