{"_id":"5c606d7dbdec2273ad00c10d","slug":"21549823357-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाभवन मार्ग पर निर्माणाधीन पुल पर पलटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाभवन मार्ग पर निर्माणाधीन पुल पर पलटी कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन मार्ग पर निर्माणाधीन पुल पर पलटी कार
चरथावल। थानाभवन मुख्यमार्ग पर नहर की क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कछुआ चाल से चलने के कारण आए दिन जाम लगने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को क्षतिग्रस्त पुल पर कार पलटने से युवक घायल हो गया।
चरथावल कस्बे में थानाभवन मार्ग पर नहर पुल पर एक कार सूखी नहर में निर्माण स्थल पर पलट गई, जिससे कार में सवार रणवीर समेत कई लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने कार को बमुश्किल बाहर निकाला। बता दें कि इस पुलिया का निर्माण के कारण मुख्यमार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल पर अक्सर जाम रहता है और किनारे टूटने के कारण दुपहिया वाहन और कार चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। हालांकि लोनिवि द्वारा कराया जा रहा निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। इस नहर के पास लकड़ी की कई दर्जन आढ़त होने की वजह से वाहनों की आवाजाही रहती है। सुबह को स्कूल कॉलेजों में आने वाले छात्र-छात्राओं को भी घटों जाम में वक्त बर्बाद करना पड़ता है। उधर, असलम त्यागी, यामीन, सुधीर त्यागी घिस्सुखेड़ा, ताहिर त्यागी, सुशील कश्यप आदि बताते हैं कि पुल के निर्माण के कारण सिंचाई विभाग निर्माण के कारण लोनिवि के कहने पर महीने से भी ज्यादा नहर बंद है, जिससे किसानों की फसलें सूख रही है। क्षेत्रवासियों ने डीएम से पुल का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है।