{"_id":"5c51f168bdec2273a0325397","slug":"21548874088-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं का तहसील में धरना दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं का तहसील में धरना दूसरे दिन भी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकीलों का धरना प्रदर्शन जारी
बुढ़ाना। कोतवाली के उपनिरीक्षक के स्थानांतरण की मांग को लेकर तहसील परिसर में वकीलों का धरना दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। वकीलों ने आरोपी उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली के उपनिरीक्षक पर वकील अलीम अहमद की पत्नी व बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप है। इसी बात को लेकर वकीलों ने कलम बंद हड़ताल कर मंगलवार को तहसील में धरना दिया था। आरोपी उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी वकीलों का धरना जारी रहा। इस मामले को लेकर वकीलों ने उच्चाधिकारियों से मिलने की योजना बनाई है। बार एसोसिएशन बुढ़ाना के अध्यक्ष बाबू सिंह राठी ने बताया कि इस घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। जब तक उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई नही होगी उनका धरना जारी रहेगा। धरनास्थल पर बार के अध्यक्ष सहित सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।