{"_id":"5c51ed28bdec2227203734a1","slug":"21548873000-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर कूड़ा मिलने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर कूड़ा मिलने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों पर कूड़ा मिलने पर जताई नाराजगी
मुजफ्फरनगर। प्रेमपुरी और जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर कूड़ा फैला मिलने पर चेयरपर्सन ने नाराजगी जताई। उन्होंने वार्ड 21 में नाला निर्माण का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए। आबकारी रोड पर खराब पड़ी एलईडी लाइटों को ठीक कर रही टीम को भी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा।
बुधवार को नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने वार्ड 21 में 40 लाख रुपये की लागत से हो रहे नाले के निर्माण का निरीक्षण किया। जेई मूलचंद एवं ठेकेदार आदेश कुमार को आरसीसी नाले का निर्माण तथा उसे ढकने का कार्य मानकों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए। स्थानीय डेरियों से नाले में गोबर डाले जाने पर संचालकों को सचेत करने के निर्देश दिए। आबकारी रोड पर खराब एलईडी लाइटों को ठीक कराने के कार्यों का निरीक्षण किया। टीम को निर्देशित किया गया कि रोड पर लगी खराब लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करें। वार्ड 30 के मोहल्ला जनकपुरी 16 फिट गहरी पाइपलाइन लीकेज पर हो रहे कार्य को भी देखा। संबंधित अधिकारियों को उसे तुरंत ठीक कराने का निर्देश दिया। प्रेमपुरी एवं जिला अस्पताल के बाहर डलाव घरों के बाहर तक कूड़ा फैला था। इस पर संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। उसे तुरंत साफ करने के निर्देश दिए। इस दौरान सभासद सुशीला देवी, सलेक चंद, लिपिक विजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, स्टेनो गोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।