फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बूंदा-बांदी और बादलों ने ठंड को बढाया

बूंदा-बांदी और बादलों ने ठंड को बढाया

Sun, 06 Jan 2019 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
बूंदा-बांदी और बादलों ने ठंड को बढाया
बादलों के बीच बूंदा बांदी ने बढ़ाई ठंड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बूंदा बांदी और बादलों के छाए रहने से रविवार को पूरे दिन लोग ठिठुरते दिखाई दिए। शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। सूरज दिन भर आकाश में बादलों में छिपा रहा। न्यूनतम तापमान के बढ़ने का असर दिखाई नहीं दिया। अधिकतम तापमान के घटने से ठंड बनी रही।
कोहरे के चलते जहां आम आदमी परेशान रहा। वहीं, दिन भर बादलों ने ठंडक बढ़ा दी। बूंदा बांदी और बादलों के छाए रहने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। सूरज भी दिन भर बादलों में ही छिपा रहा। दिन में ठंड का असर बाजारों पर सर्वाधिक रहा। दिन में भी बाजार सुनसान से ही दिखे। शहर में आकर सामान खरीदने वालों की संख्या बहुत कम रही। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। हालांकि रविवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेकिन अधिकतम तापमान के नीचे रहने से ठंड का असर लगातार बना रहा। अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड के चलते मूंगफली आदि की बिक्री भी बढ़ी। बाजार में गर्म कपड़े, चाय की दुकान आदि पर ही लोग नजर आए।
विज्ञापन


बढ़ी विद्युत उपकरणों की मांग
सर्दी में पारा लगातार गिरने की वजह से बाजार में विद्युत उपकरण की बिक्री बढ़ी है। रूम हीटर, गीजर और ब्लोवर आदि के सहारे लोग सर्दी से बचाव कर रहे हैं। पहली बार ग्रामीण क्षेत्रों में लोग रूप हीटर आदि की मांग कर रहे हैं। दुकानदार निखिल जैन का कहना है कि सर्दी में गीजर लोगों की आवश्यकता बनता जाता है। पहले शहर के लोग ही अधिक खरीदते थे। अब ग्रामीण क्षेत्र में भी मांग बढ़ी है। रूम हीटर और ब्लोवर भी इस बार कुछ ज्यादा बिक रहे है। अधीक्षण अभियंता विद्युत एके आत्रेय का कहना है कि नवंबर के मुकाबले दिसंबर और जनवरी में बिजली की खपत दस प्रतिशत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed