{"_id":"5c2d014bbdec2256f53388d4","slug":"21546453323-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने गरीबों व किसानो को बर्बाद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने गरीबों व किसानो को बर्बाद किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार की नीतियों से किसान बर्बाद : त्यागी
बुढ़ाना। रालोद युवा के प्रदेश सचिव बालकिशोर त्यागी ने कहां कि भाजपा के शासनकाल में देश का गरीब और किसान बर्बाद हो गया है। उन्होंने कहा कि देश का विकास भाजपा के शौचालय, राम मंदिर निर्माण व तीन तलाक में सिमट कर रहा गया है।
युवा रालोद के प्रदेश सचिव बालकिशोर त्यागी बुधवार को गठवाला खाप के गांव खरड़ व सरनावली में युवा कार्यकर्ताओं की टीम के साथ पहुंचे। दोनों गांवों में आयोजित बैैठक में प्रदेश सचिव ने भाजपा सरकार के किसानों के साथ उत्पीड़न के मसले को उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने गद्दी संभालते ही किसानों व गरीबों का उत्पीड़न आरंभ कर दिया था। किसानों की नलकूप के बिल की दर आसमान पर चली गई। गरीब मजदूर को एक बल्ब का बिल देना भी उसके बस की बात नही है। किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की दुर्दशा किसी अन्य सरकार में नही हुई। कर्ज माफी की घोषणा में गरीब किसानों को केवल छला गया। उन्होंने कहा कि देश में रोजगार के अवसर पैदा करने की घोषणा करने वाली सरकार झूठी साबित हुई। उन्होंने भाजपा सरकार के झूठ व जुमले बोलने वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कि सरकार शौचालयों का निर्माण तथा अयोध्या के राम मंदिर निर्माण व तीन तलाक के मुद्दे में उलझकर रह गई। विकास के नाम पर देश में कुछ नहीं हुआ। गांव सरनावली में आयोजित ग्रामीणों के साथ मीटिंग के बाद सर्वसम्मति से मिंटू धीमान को छात्रसभा का जिला सचिव बनाया गया। इस मौके पर छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पराग चौधरी, आदेश त्यागी, अंकित, संजय, मनोज, रोहित, अश्वनी व अमित आदि मौजूद रहे।