फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ब्लू इंडियंस टीम ने रायल सीसी को 50 रनों से हराया

ब्लू इंडियंस टीम ने रायल सीसी को 50 रनों से हराया

Wed, 26 Dec 2018 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
ब्लू इंडियंस टीम ने रायल सीसी को 50 रनों से हराया
ब्लू इंडियंस टीम ने रायल सीसी को 50 रन से हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जानसठ। डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे जेसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन ब्लू इंडियंस व रायल सीसी के बीच हुए कड़े मुकाबले में ब्लू इंडिया ने 50 रन से जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।

बुधवार को जेसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन ब्लू इंडियंस तथा रायल सीसी के बीच मैच खेला गया। ब्लू इंडियंस को जेसीएल टूर्नामेंट में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी था। रायल सीसी के कप्तान सचिन शर्मा ने टॉस जीतकर फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। ब्लू इंडियन टीम के दोनों ओपनर्स ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं पाए तथा कुछ ही समय में लौट गए। टीम के कप्तान हैदर अली खान तथा शरीफ अली खान ने पारी को संभालते हुए कप्तान हैदर अली खान ने 15 गेंद पर 33 व समीर ने 29 गेंद पर 53 रन बनाए और टीम को एक मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। ब्लू इंडियंस टीम ने 18 ओवर में 8 विकेट खोकर 183 रन बनाए। रायल सीसी की तरफ से सबसे अधिक विकेट लेने वाले सुमित शर्मा ने 4 ओवरों में 38 रन देकर तीन विकेट झटके, वहीं दूसरी ओर रायल सीसी की शुरुआत अच्छी न होकर उन्होंने 31 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। टीम के कप्तान सचिन शर्मा भी कुछ करिश्मा नहीं दिखा पाए और वह 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, सबसे अधिक रन शारिक अफरीदी ने 25 रन बनाए। रायल सीसी 18 ओवरों में 133 रन ही बना पाई और पूरी टीम आउट हो गई। ब्लू इंडिया के 183 रन के मुकाबले रायल सीसी 133 रन ही बना पाई और 50 रनों से हार गई। मैच की अंपायरिंग सईद अनवर जानसठ तथा वासिफ खानजहांपुर द्वारा की गई। मैच की कमेंट्री शैली तथा नौशाद कुरैशी द्वारा की गई। टूर्नामेंट के चेयरमैन हिलाल अली खान, अब्बास अली खान, गौरव उपाध्याय, विकास गुप्ता, समीर जैदी, प्रवीन तंवर, विवेक उपाध्याय, सुनील कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed