फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ग्रामीणों को दी नई ईवीएम की जानकारी

ग्रामीणों को दी नई ईवीएम की जानकारी

Sun, 16 Dec 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को दी नई ईवीएम की जानकारी
ग्रामीणों को दी नई ईवीएम की जानकारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को नई ईवीएम की जानकारी देते हुए वीवीपैट की खूबियों से अवगत कराया गया।
आगामी लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम वीवीपैट को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों के चलते निर्वाचन आयोग द्वारा हर बूथ पर नई ईवीएम वीवीपैट मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसकी फर्स्ट लेवल चेकिंग का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान ईवीएम के बैलेट यूनिट पर बटन दबाने के साथ ही एक पर्ची वीवीपैट यूनिट से निकलकर उसके बॉक्स में गिरेगी। इसमें मतदाता द्वारा किसे वोट दिया गया है, ये साबित हो जाएगा। 20 दिसंबर के बाद नई ईवीएम वीवीपैट को पोलिंग बूथों पर ले जाकर मतदाताओं को इनकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत समेत अन्य जिम्मेदार लोगों से भी अपने क्षेत्रों में लोगों को नई ईवीएम के प्रति जागरूक करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed