{"_id":"5c0bffdbbdec2241b3027ae3","slug":"21544290267-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पलटी कार, पिता-पुत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर पलटी कार, पिता-पुत्री घायल
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर पलटी कार, पिता-पुत्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी। नेशनल हाईवे बाईपास पर अचानक कार पलटने से कार सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। पुलिस ने दोनों का अस्पताल में उपचार कराया।
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के कसबा बहादराबाद निवासी बिमलेश शनिवार को परिवार के साथ कार द्वारा मेरठ से वापस बहादराबाद जा रहा था। पुरकाजी बाईपास पर बने गहरे गड्ढे से बचने के चक्कर में उनकी कार एक खेत में पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बिमलेश और उसकी पांच साल की बेटी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की खबर मिलने पर उनके अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
शराब पीकर आपस में भिड़े
पुरकाजी। खादर के गांव दादूपुर निवासी बलबीर व मेजर शराब पीकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों का चालान कर दिया। उधर, नूरनगर निवासी सोनू अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर उसे हिरासत में ले लिया। उसका भी शांतिभंग में चालान किया है।