फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गाजावाली पर संघर्ष व पथराव की रिपोर्ट दर्ज

गाजावाली पर संघर्ष व पथराव की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 02 Dec 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
गाजावाली पर संघर्ष व पथराव की रिपोर्ट दर्ज
गाजावाली में संघर्ष के मामले की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कच्ची सड़क स्थित गाजावाली पुलिया पर शुक्रवार देर रात हुए संघर्ष व पथराव मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क स्थित गाजावाली निवासी पवन कुमार के बेटे का शुक्रवार को जन्मदिन था। देर रात तक बर्थ-डे पार्टी में आए मेहमान व आसपास के लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष के साथ ही जबरदस्त पथराव भी हुआ। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई थी और तीनों थानों की फोर्स के साथ अफसरों ने मौके पर पहुुंचकर स्थिति पर काबू पाया था। मामले में शनिवार को गाजावाली निवासी बबली पत्नी सनमनु ने प्रभात, श्रीकांत, रमाकांत व प्रशांत के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शिवचौक पर झगड़ रहे दो दबोचे
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार सुबह शिवचौक पर मामूली कहासुनी के बाद झगड़ा कर रहे दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक लद्दावाला निवासी अब्दुल कादिर उर्फ अब्दुल्ला पुत्र इस्लाम और लद्दावाला शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी फैैजान पुत्र अनीस हैं, जिनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed