फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सदस्यों ने उठाई सड़क और प्रदूषण की समस्या

सदस्यों ने उठाई सड़क और प्रदूषण की समस्या

Sun, 23 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सदस्यों ने उठाई सड़क और प्रदूषण की समस्या
पशु चिकित्सालय के लिए निशुल्क भूमि देने का प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत की बैठक में कर निर्धारण की जिम्मेदारी एएमए को दी गई। सदस्यों ने सड़कों और प्रदूषण की समस्या को प्रमुखता से उठाया। कुतुबपुर में पशु चिकित्सालय के भवन निर्माण के लिए निशुल्क भूमि देने का प्रस्ताव पास किया गया।

जिला पंचायत के सभागार में हुई बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। कर निर्धारण अधिकारी के बीमार चलने के कारण काम सही नहीं हो पाने पर बैठक में कर निर्धारण अधिकारी का दायित्व एएमए को सौंपने का प्रस्ताव पास किया गया। कुतुबपुर में पूर्व में संचालित स्वास्थ्य केंद्र और पशु चिकित्सालय के भवन के लिए निशुल्क दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। जिला पंचायत की भवन उपविधि में संशोधन को स्वीकार किया गया । राज्य वित्त आयोग के तहत प्राप्त होने वाले अनुदान के सापेक्ष कार्य योजना का अनुमोदन प्रदान किया गया। गत बैठक की पुष्टि की गई तथा सदस्यों द्वारा अधिकारियों द्वारा स्वयं प्रतिभाग न करने पर कड़ी आपत्ति की गई, जिसे सीडीओ और एडीएम प्रशासन द्वारा गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित अधिकारियों की सूची एएमए को देने के लिए कहा गया। डिस्टिलरी मंसूरपुर के गंदे पानी को नदी में डालने से आ रही कठिनाइयों पर चर्चा की गई। एडीएम प्रशासन ने कहा कि पानी की निकासी के लिए व्यवस्था की जा रही है हालांकि ।प्रदूषण फैलाने वालों में डिस्टिलरी का नाम नहीं है। प्रदूषण अधिकारी को मामले को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए। सड़कों की समस्या सदस्यों ने रखी, जिनके निवारण का जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल ने आश्वासन ंदिया। बैठक में छह-सात सदस्यों को छोड़ सभी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed