फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चरथावल ने जीती हॉकी प्रतियोगिता

चरथावल ने जीती हॉकी प्रतियोगिता

Thu, 30 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
चरथावल ने जीती हॉकी प्रतियोगिता
चरथावल ने हॉकी प्रतियोगिता जीती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्र्स स्टेडियम में अंडर-14 बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता खेली गई। फाइनल मैच में जय हिंद इंटर कॉलेज चरथावल की टीम ने लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज की टीम को 2-1 के अंतर से हरा कर प्रतियोगिता जीत ली। खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

खेल निदेशालय के निर्देश पर महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष यशपाल ने किया। पहले मैच में जय हिंद इंटर कॉलेज चरथावल की टीम ने स्टेडियम की टीम को 3-2 से पराजित किया। सेमीफाइनल में चरथावल की दो टीमों ब्लू स्टार और जय हिंद के बीच खेला गया, जिसमें ब्लू स्टार टीम 6-2 के अंतर से हारी। दूसरे सेमीफाइनल में लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज की टीम ने 8-4 से स्टेडियम को हरा दिया। फाइनल मुकाबला कांटे का रहा, जिसमें चरथावल के जय हिंद इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम कुमार धर्मेंद्र ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। रेफरी का दायित्व यशपाल सिंह, रोशन लाल, रमेश चंद, सुशील कुमार, अजय जैमनी ने निभाया। संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने किया। प्रशिक्षक मनीष शर्मा, रणजीत चंद केसरी, जितेंद्र कुमार, मुकेश, सुनीता रानी, ममता, अभिलाषा यादव, प्रीति मेहरा, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed