फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 19 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जानसठ। मिहिर भोज शिक्षा सदन विद्यालय कटिया के शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकालकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व गोवध माफियाओं से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सिपाही विपिन कुमार बैंसला व शहीद हरेंद्र पंवार की याद में शोक प्रकट किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण से कैंडल मार्च निकाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभाष कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व सिपाही विपिन बैंसला, शहीद हरविंदर पंवार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया तथा देश के सभी शहीदों को शत शत नमन किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्र छात्राओं के साथ ग्राम प्रधान तपेंद्र, मास्टर संजीव कुमार, मास्टर रविंद्र कुमार, प्रदुमन बैंसला, पंकज बैसला, कंवरपाल, राज सिंह, लखमीचंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


छात्र के खाते से उड़ाए 67 हजार रुपये
जानसठ। जम्मू कश्मीर के छात्र के खाते से 67 हजार रुपये उड़ा लिए। छात्र ककरौली क्षेत्र के गांव टंढेड़ा के एक मदरसे में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहा है। छात्र ने जानसठ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। छात्र इम्तियाज पुत्र गुलाम नबी निवासी ब्रेन वार, थाना चार्जर, जिला बड़गांव, जम्मू कश्मीर लगभग डेढ़ माह पूर्व टंढेडा मदरसे में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आया था। छात्र ने एक सप्ताह पूर्व अपने एटीएम कार्ड से जानसठ स्टेट बैंक से रुपये निकाले थे। उसके ठीक 11 मिनट बाद उसके खाते से 10 हजार तीन बार निकाले गए व अगले दिन 30 हजार के बाद सात हजार निकाल लिए गए। छात्र को जब इस बात का पता चला उसके होश उड़ गए। छात्र ने कोतवाली में खाते से पैसे निकलने की शिकायत की। शिकायत के बाद दरोगा कर्मवीर ने स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक से मिलकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, परंतु कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed