{"_id":"5b5f61d24f1c1b466d8b7cf4","slug":"21532977618-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मिष्ठी ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मिष्ठी ने बाजी मारी
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मिष्ठी ने बाजी मारी
जानसठ। एंबिएंस एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्री नर्सरी की बच्ची मिष्ठी ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बाजी मारी। बच्चों ने प्रतियोगिता के जरिये स्वच्छ भारत अभियान, पशु, पक्षियों, पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।
सोमवार को एंबिएंस एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता में 150 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्री नर्सरी के बच्चे जानवर व फल नर्सरी के मदद करने वाले एलकेजी फेमस पर्सनालिटी व यूकेजी के बच्चों ने सामाजिक बुराइयों को मंच पर प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता के जरिए बच्चों ने पर्यावरण को बचाने व स्वच्छ भारत का अभियान का चार्ट बनाकर लोगों को संदेश देने का काम किया। प्रतियोगिता में प्री नर्सरी से प्रथम मिष्ठी, द्वितीय सौम्या, तृतीय श्रीयांश, नर्सरी में प्रथम आयुष, द्वितीय शिवांश, तृतीय अर्श, एलकेजी से प्रथम नव्या, द्वितीय फातमा, तृतीय अरनव तथा यूकेजी से प्रथम अवनी, द्वितीय सफीर रोशन, तृतीय वनिका व आशिता ने शील्ड पर कब्जा किया। स्कूल प्रबंधक भावेश गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता के जरिये बच्चों में प्रतिभा निखरती है। बच्चों को प्री नर्सरी से ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। प्रधानाचार्य रितिका महाजन ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नीमा, शैली, विनीता पाल, सुनील दत्त का विशेष योगदान रहा।