{"_id":"5b27fa3c4f1c1bb26e8b8ae4","slug":"21529346620-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने योगाभ्यास का लिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने योगाभ्यास का लिया प्रशिक्षण
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं ने योग का लिया प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शन और आयुष विभांग के निर्देशन में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच दिवसीय योग शिविर में युवाओं ने प्रशिक्षण लिया। मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्त चाप, जोड़ों के दर्द आदि का योग के द्वारा उपचार बताया गया।
शिविर का शुभारंभ क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्रोई, पतंजलि योग समिति के संरक्षक अनूप सिंह वर्मा, जीआईसी के पूर्व प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह मलिक ने किया। शिविर में ध्यान, प्राणायाम, आसन और योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया गया। आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका सोनिया लूथरा, नीलम चौधरी ने योग के द्वारा बीमारियों से बचाव के संदर्भ में जानकारी दी। भारत स्वाभिमान के प्रभारी डॉ चंद्रपाल सिंह, विपिन कुमार, प्रभा, परविंदर बालियान, नितिन, अजमेर सिंह, प्रिया, उत्तम, राजदुलारी, चंद्रप्रभा आदि का सहयोग रहा। प्रजापति ब्रहमकुमारी, सेवा भारती, नेहरु युवा केंद्र और स्काउट् एवं गाइड्स से जुडे़ पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।
टाउन हाल में लगेगा योग शिविर
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने बताया कि चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को नगर पालिका प्रांगण टाउन हाल में सुबह साढे़ पांच से साढे़ छह बजे तक योग शिविर आयोजित किया जाएगा।