फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   यू मुम्बा टीम में दिखेगा अर्जुन का दमखम

यू मुम्बा टीम में दिखेगा अर्जुन का दमखम

Thu, 07 Jun 2018 12:39 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
यू मुम्बा टीम में दिखेगा अर्जुन का दमखम
यू मुम्बा टीम में दिखेगा अर्जुन का दमखम
विज्ञापन

मोरना।
कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल अब प्रो कबड्डी लीग में अपना हुनर दिखाएंगे। अक्तूबर में प्रो कबड्डी लीग के लिए उन्हें मुंबई की यू मुम्बा टीम में आठ लाख की बोली लगाकर चुना गया है। बसेड़ा गांव की धूम मुंबई तक होने से उभरते खिलाड़ियों में उमंग और उल्लास है। अर्जुन लीग में मेन रेडर की भूमिका में खेलेंगे। यू मुम्बा ने अपनी टीम में महंगे रेट पर विदेशी कबड्डी खिलाड़ियों पर भी दांव खेला है।
बसेड़ा के कबड्डी मैदान पर खुशी बिखरी है। कबड्डी में देश की नई उम्मीद अर्जुन देशवाल की लगन, क्षमता और मेहनत ने उन्हें मुकाम की राह दिखा दी है। प्रो कबड्डी लीग की बोली में उन्हें ट्राफी की दावेदार मुंबई फ्रेंचाइडी की टीम यू मुम्बा ने पलकों पर बैठा लिया है। आठ लाख की कीमत पर अर्जुन को चुना गया। छोटी उम्र से कबड्डी को समर्पित किसान चरण सिंह के पुत्र अर्जुन ने यूपी कबड्डी टीम में अपने प्रदर्शन से सुनहरे भविष्य का संकेत दिया। वर्ष 2016 में बड़ौदरा, वर्ष 2017 में हैदराबाद तथा हाल ही जोधपुर में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उसने यूपी का प्रतिनिधित्व किया। शानदार प्रदर्शन के दम पर उसे बेस्ट रेडर का कई बार खिताब मिला। वह बीजी रुड़की में अंडर ट्रेनिंग कार्यरत हैं, जहां उनके कोच उपेंद्र चौधरी हैं। यू मुम्बा टीम का हिस्सा बनने पर युवा खिलाड़ी और ग्रामीणों में खुशी है। दादी धर्मवीरी देवी और मां सीमा देवी को आशा है कि अर्जुन भारत की राष्ट्रीय टीम में खेलेगा। कोच धर्मेंद्र देशवाल ने कहा कि निरंतर मेहनत से यह सफलता मिली है। अक्तूबर में प्रो कबड्डी लीग आयोजित होगी, जिसमें यू मुम्बा की टीम जीत की बड़ी दावेदार रहेगी। मैच्योर कबड्डी एसोसिएशन के जिला सचिव रामपाल सिंह सौरम ने कहा कि अर्जुन के चयन से जिले में कबड्डी का नया माहौल बनेगा।
विज्ञापन


बसेड़ा में खिलाड़ी का स्वागत
मोरना। बसेड़ा के कबड्डी मैदान पर प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने अर्जुन का स्वागत किया गया, जिनमें वंश, अभिषेक, शुभम, गौतम, प्रशांत, अभिनव, निखिल, शिवम, हरिशिव, जयदेव, पीयूष आदि ने कहा कि उनके चयन से हमें भी कबड्डी में आगे बढ़ने का जज्बा जगेगा। ग्रामीण देवेंद्र, विक्रम, समय सिंह, इदरीश, अमर सिंह, रामचंद्र सिंह, राजपाल , धर्मवीर सिंह, ब्रजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed