{"_id":"5ad791ad4f1c1be2798b4ffc","slug":"21524076973-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का घायल बछड़ा मिलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का घायल बछड़ा मिलने पर हंगामा
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल बछड़ा मिलने पर हंगामा
मोरना। गांव टंढ़ेडा व जड़वड़ कटिया मार्ग पर बुधवार की सुबह ग्रामीण खेतों में कृषि कार्य के लिए जा रहे थे। गांव के बाहर छोटा पुत्र मोना भगत के प्लाट के पीछे हलचल होने की आवाज पर कुछ लोग जंगल की ओर भागते दिखाई दिए। मौके पर गोवंश का बछड़ा घायल अवस्था में पड़ा मिला, जिसकी गर्दन पर तेज धारदार हथियार से किए गए घाव से खून निकलता देख ग्रामीणों ने गोकशी करने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बछड़े के पास से छुरी और प्लास्टिक का कट्टा बरामद किया, जिस पर नाम लिखा पाया गया। पुलिस ने घायल बछड़े का इलाज कराकर गांव के रघवीर को सौंप दिया। थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान धर्मेन्द्र प्रधान, गोपी, काला, रघुवीर, राजेश, विपिन आदि ने गांव में लगातार की जा रही गोकशी को बंद कराए जाने की मांग की है।