{"_id":"5ab00a254f1c1baa758b64ec","slug":"21521486373-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरकाजी में साईं पालकी यात्रा निकलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरकाजी में साईं पालकी यात्रा निकलेगी
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 को निकाली जाएगी पालकी यात्रा
पुरकाजी।
बालाजी धाम पर हुई बैठक में 25 मार्च को पालकी यात्रा निकालने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
गुरुजी पं घनश्याम दास शर्मा के सानिध्य और बालाजी धाम मंदिर समिति के बैनरतले ओम साईं राम सेवा समिति द्वारा कस्बे में साईं पालकी यात्रा बैंड बाजों एवं सुंदर झांकियों के साथ निकाली जाएगी। 24 मार्च को बालाजी धाम पर रामायण के अखंड पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 25 मार्च को पाठ का समापन कर सुबह साईं स्नान कराया जाएगा। उसके उपरांत पालकी यात्रा निकाली जाएगी। समापन कर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि पालकी यात्रा के उपरांत समिति द्वारा एक गरीब कन्या का विवाह कराया जाएगा। बैठक में पंडित घनश्याम दास शर्मा, भारत भूषण खुल्लर, अनिल गर्ग, राजू वर्मा, विरेंद्र सिंह, अभिषेक बंसल, पीयूष राणा, लवी अग्रवाल, अंकित गोयल, सुनील गोयल, सुशील कर्णवाल, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
फलौदा से एटीएम नहीं हटाएं
पुरकाजी। एटीएम को नहीं हटाने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने बैंक के बाहर धरना देकर हंगामा किया।
ग्राम फलौदा में पीएनबी के बाहर एटीएम लगा हुआ है, जो पिछले काफी दिनों से बंद पड़ा होने से आसपास के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस एटीएम को हटाए जाने की जानकारी मिलने पर सोमवार को आसपास के ग्राम भैंसानी, फलौदा, हरैंटी आदि के लोग बैंक पर पहुंचे और एटीएम हटाने का विरोध कर हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर संजीव शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और धरना दे रहे ग्रामीणों व बैंक मैनेजर के बीच वार्ता कराई। बैंक मैनेजर एसबी माहोर ने बताया कि एटीएम उखाड़ा नहीं जा रहा है, हेड आफिस से मिले निर्देशों पर एटीएम का साफ्टवेयर बदलने की तैयारी की जा रही है, जिस कारण एटीएम कुछ दिनों से बंद पडा हुआ है, जिसे जल्द ही चालू करा दिया जाएगा। इस मौके पर बिटटू त्यागी, अजय त्यागी, बिजेंद्र शर्मा, कमरूजमा, आशीष शर्मा, विकसित त्यागी, कन्हैया कुमार, जगपाल सिंह, संदीप सत्यपाल, पवन कुमार, अनिल कुमार, राजीव कुमार, विपिन राठी, श्रवण कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
-